जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मेल में आतंकी अजमल कसाब का ज‍िक्र  

Rajasthan: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बाड़मेर ड‍िस्‍टिक कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी म‍िली. धमकी भरा मेल म‍िलने पर पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवाकर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की जांच पड़ताल शुरू कर दी.  

रात साढ़े 10 बजे आया मेल 

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि रव‍िवार रात 10:31 बजे जिला एवं सेशन न्यायाधीश की सरकारी मेल पर सौरभ बिस्वास के नाम से धमकी भरा मेल आया. कोर्ट परिसर को 14 बम से उड़ाने का ज‍िक्र है. डिस्टिक जज छुट्टी पर थे. सोमवार सुबह जब कर्मचारियों ने मेल चेक किया तो पता चला. इसके बाद ADJ कोर्ट के न्यायाधीश ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी.  

कोर्ट परिसर को कराया खाली 

सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने पूरे परिसर को खाली करवाकर दिया. जांच पड़ताल की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि पहले भी धमकी भरा मेल आया था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. यह मेल कहां से जनरेट हुआ है, इसका अभी तक पता नहीं लगा है. इसकी जांच पड़ताल के लिए एटीएस उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेगी. डीसीआरबी की टीम को भी सक्रिय कर इस मेल के बारे में पता लगाया जा रहा है. 

पहले भी मिली धमकी

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि इससे पहले भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल आ चुका है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. फिलहाल यह ईमेल कहां से भेजा गया है, इसका पता नहीं लग पाया है. मामले की रिपोर्ट एटीएस के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, वहीं डीसीआरबी की टीम को भी सक्रिय कर ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *