Rajasthan: पश्चिम रेलवे के विभिन्न रेलखंडों में भारी बारिश के कारण जलभराव से रेल यातायात प्रभावित है. उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अमलसाड-बिलीमोरा तथा घोलवड़-उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक और पुल संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण कुछ रेल सेवाएं अब भी प्रभावित हैं. इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द और मार्ग परिवर्तित किया गया है.
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
- दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हज़रत निज़ामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस–रामनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल निरस्त रहेगी.
- दिनांक 23.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 24.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 24.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12952 नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल तेजस राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 25.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 25.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12926 अमृतसर–बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 25.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 25.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर– बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- दिनांक 26.07.2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें
- दिनांक 23.07.2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 12979 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस वडोदरा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा बांद्रा टर्मिनस–वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी.
- दिनांक 23.07.2026 को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 04712 बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर स्पेशल वडोदरा रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा बांद्रा टर्मिनस–वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी.