महिलाओं का हुलिया बनाकर जंगल में छिपे थे बदमाश, पुलिस ने 5 को दबोचा

Rajasthan: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर जंगल और पहाड़ी इलाकों में छिपे हुए थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई दो बिना नंबर की पावर बाइक भी जब्त की हैं.

पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 की रात करीब 2:30 बजे कृष्णा मीणा अपने साथी मानशंकर और अमिशा के साथ बाइक से डूंगरपुर से सीमलवाड़ा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गोरदा घाटा के पास पीछे से एक पावर बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रुकवा लिया. आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और 5 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए.

सूचना के आधार पर चौरासी थाना पुलिस ने लाडसौर के जंगलों में दबिश दी. पुलिस टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाडसौर निवासी शैलेश, विजय, राहुल, डूंगर और ताराचंद के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार की है. पुलिस अब अन्य वारदातों और लूटे गए सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:-नम आंखों से लोगों ने दी कमांडो अजय भगत को अंतिम विदाई, मां, पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *