पहलगाम हमले के बाद एक्‍शन में योगी सरकार, राज्‍य में मौजूद पाकिस्‍तानियों को वापस भेजने की शुरू हुई तैयारी

Up news: हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रही है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें भारत छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है। वाघा सीमा पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में भी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूपी पुलिस ने ये जानकारी सामने रखी है कि राज्य में कितने पाकिस्तानी नागरिक हैं।

यूपी मे पाकिस्तानी नागरिक

यूपी पुलिस ने प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान भेजने की तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक यूपी में करीब 1000 से 1200  के आस पास पाकिस्तानी नागरिक है जिन्हें वापस भेजा जाएगा। सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी उन्हें केंद्र सरकार का आदेश नही मिला है,जब आदेश मिल जाएगा तो पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की शुरुआत कर दी जायेगी।

सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों को निर्देश

पाकिस्तान के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया है। अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि पाकिस्तानी लोगों की शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठायें।

इतने दिनो में भारत छोड़ने का निर्देश

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए निर्देश के मुताबिक, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए जाएंगे। वहीं, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा सिर्फ  29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे।

इसे भी पढें:-

Kashmir: आतंकवादियों का खात्‍मा करने में जुटे भारतीय सुरक्षाबल, संदिग्‍ध जगहों पर की छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *