यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी , सबसे गर्म रहा ये शहर, अभी बढ़ेगा तापमान

Up weather: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। लगातार दो दिन तक 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहने के बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान उच्चतम स्तर 43.6 डिग्री सेल्सियस तक हो गया है। इससे पहले अप्रैल माह में भी अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक था। गर्मी के अधिक स्तर में आगरा प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। अगले 48 घंटे तक मौसम में कोई परिवर्तन नही दिख रहा। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक स्तर बढने का संकेत है।

मध्य अप्रैल से तापमान में हुए परिवर्तन

यूपी के कई शहरों में मध्य अप्रैल से गर्मी की शुरुआत हो गयी थी। 14 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद 17, 18 और 19 अप्रैल को लगातार तीन दिन तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 और 25 अप्रैल को पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। गर्मी की तीव्रता के कारण लोग परेशान हो गये थे। इसके बाद अचानक बने पश्चिमी विक्षोभ ने शहर को गर्मी से काफी राहत दी। लेकिन पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र अभी दो दिन तक तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार तापमान में और वृद्धि होगी। 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ लू भी चलने के संकेत मिले है। पूरे सप्ताह गर्मी से किसी प्रकार के राहत की उम्मीद नहीं है

यूपी के 5 सबसे गर्म जिले

1 प्रयागराज 44.4
2 हमीरपुर             44.2
3 सुल्तानपुर 43.6
3 आगरा             43.6
4 कानपुर (एयर फोर्स) 43.4
4 वाराणसी (बीएचयू) 43.4
5 फतेहगढ़             42.8

इसे भी पढ़ें Aaj Ka Rashifal: आज इन पांच राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, मिलेगा भाग्‍य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *