Dubai Visa Apply: अगर आप दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं और आखिरी समय में यात्रा तय कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दुबई ने टूरिस्ट वीजा प्रक्रिया को तेज कर दिया है. अब भारतीय यात्रियों को सिंगल-एंट्री टूरिस्ट वीजा के लिए फास्ट-ट्रैक सुविधा मिल सकती है, जिसमें आवेदन पूरा होने और जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद वीजा करीब 48 कामकाजी घंटों में प्रोसेस और अप्रूव किया जा सकता है.
इस प्रोसेस में आप 30 और 60 दिन के वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप 60 दिनों के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको 29000 रुपए देने होंगे, वहीं 30 दिनों के वीजा के लिए आपको 19000 रुपए भरने हैं.
वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदन करते समय आमतौर पर इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:
- कम से कम 6 महीने वैध पासपोर्ट
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
- जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त दस्तावेज
कैसे करना है अप्लाई?
जिनके पास भारतीय पासपोर्ट है वो तीन तरीकों से वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वीजा के लिए GDRFA दुबई का आधिकारिक डिजिटल पोर्टल, GDRFA DXB मोबाइल ऐप या फिर अधिकृत ट्रैवल एजेंसी या टूरिज्म ऑफिस के जरिए अप्लाई किया जा सकता है.
ध्यान दें-
बता दें कि ये वीजा सिर्फ बिजनेस और छुट्टियों के लिए हैं, पढ़ाई और नौकरी के लिए आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. साथ ही आपको ये भी ध्यान रखना है कि कुछ मामलों में डॉक्यूमेंट्स की वजह से देरी हो सकती है और जरूरी नहीं है कि तब 48 घंटों में ही वीजा मिल जाए.
इसे भी पढ़ें:-IND VS PAK जीत के बाद सचिन का बयान वायरल, आखिर किस बात का रह गया अफसोस