परवल की खेती से किसान होगें मालामाल

farming news: मानसून का मौसम कई सब्जियों की खेती के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. किसान कम लागत में ऐसी फसल लगाना चाहते हैं. जिसकी बाजार में अच्छी मांग हो और जो बेहतर कमाई का मौका दे सके. तो परवल एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. परवल एक ऐसी हरी सब्जी है जिसकी मांग बाजारों में पूरे साल बनी रहती है। 

जुलाई में इसकी बुवाई करने का फायदा यह है कि इसे सही मात्रा में प्राकृतिक पानी मिल जाता है. जिससे पौधों का विकास बहुत तेजी से होता है. बता दे कि इस खेती में शुरुआती लागत बहुत ही कम आती है और एक बार फसल तैयार होने के बाद बाजार में इसके बेहद शानदार दाम मिलते हैं।

परवल की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बुवाई के बाद 90 दिनों के भीतर यानी करीब 3 महीने में पूरी तरह तैयार होकर फल देना शुरू कर देती है. जुलाई में लगाई गई फसल जब अक्टूबर-नवंबर के आस-पास मार्केट में पहुंचती है. उस समय त्योहारों का सीजन होने के कारण हरी सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर होते हैं। 

ऐसे में किसानों को परवल का थोक भाव भी बेहद अच्छा मिलता है. परवल के पौधों की लाइफ लंबी होती है. जिससे एक बार लगाने के बाद आप इससे कई महीनों तक लगातार तुड़ाई करके मोटी कमाई कर सकते हैं. कम समय में यह फसल किसानों की जेब को पूरी तरह से नोटों से भर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *