एसी-कूलर का खर्च होगा कम, घर को रखें प्राकृतिक रूप से ठंडा, जानें कैसे

Indoor Heat Reduction: गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर और कूलर राहत तो देते हैं, लेकिन बिजली का खर्च भी बढ़ाते हैं. पहले के समय जब एसी, कूलर, पंखे नही हुआ करते थे, तब लोग अपने घरों को ठंडा रखने के लिए प्राकृतिक और आसान तरीकों का इस्तेमाल करते थे. गांव में आज भी लोग कमरें को ठंडा रखने के लिए कई पुरानी तकनीकों को अपनाते है. चलिए जानतें है कि आप अपने कमरें को कैसे ठंडा रखें.

इन उपायों से घर को रखें ठंडा

1. खिड़कियों और धूप से बचाव

पर्दे बंद रखें: सुबह 8-9 बजे के बाद धूप वाली खिड़कियों के पर्दे बंद कर लें. थर्मल या मोटे डार्क पर्दे सूरज की रोशनी और गर्मी को अंदर आने से रोकते हैं.

सन कंट्रोल फिल्म: खिड़कियों के कांच पर रिफ्लेक्टिव सन फिल्म या सन कंट्रोल शीट्स लगाएं.

छांव का इस्तेमाल: खिड़कियों के बाहर शेड, छज्जे या बड़े गमलों वाले पौधे रखकर सीधी धूप को घर में प्रवेश करने से रोकें.

2. हवा के आवागमन (वेंटिलेशन) का सही तरीका

रात में खिड़कियां खोलें: शाम ढलने या रात में जब तापमान कम हो जाए, तो घर की खिड़कियां जरूर खोलें ताकि ठंडी हवा अंदर आ सके.

क्रॉस वेंटिलेशन: हवा के आने और निकलने का रास्ता बनाएं. दो विपरीत दिशाओं की खिड़कियों को थोड़ा-थोड़ा खोलने से ताज़ा हवा का बहाव बनता है.

एग्जॉस्ट फैन का उपयोग: रसोई और बाथरूम में गर्म हवा व नमी को बाहर निकालने के लिए एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें.

3. छत और दीवारें

सफेद रंग या कूल पेंट: छत पर सफेद चूना या सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट (Roof cooling paint) करवाएं. इससे धूप छत पर पड़ने के बजाय वापस परावर्तित हो जाती है.

रूफ गार्डन (ग्रीन रूफ): छत पर गमलों या क्यारियों में पौधे लगाकर हरियाली विकसित करें. यह एक बेहतरीन प्राकृतिक इंसुलेटर है जो छत को गर्म होने से बचाता है.

4. घरेलू नुस्खे

DIY (खुद का) एयर कंडीशनर: एक बड़े कटोरे में बर्फ भरें और उसे टेबल फैन के ठीक सामने रखें. बर्फ पिघलने के साथ पंखा ठंडी हवा के झोंके फेकेगा.

गीले पर्दे: खिड़की के पर्दों के निचले हिस्से को थोड़ा गीला करके छोड़ दें. खिड़की से आने वाली गर्म हवा नमी के संपर्क में आकर ठंडी हो जाएगी.

5. हरियाली और नमी

इनडोर पौधे: घर के अंदर मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, और एलोवेरा जैसे पौधे लगाएं. ये प्राकृतिक रूप से तापमान को कम करते है.

पानी का छिड़काव: दोपहर या शाम के समय घर के बाहरी फर्श (आंगन या बालकनी) पर पानी का छिड़काव करें. इससे ठंडक महसूस होगी.

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी के आर्थिक सुधार देश की समृद्धि को लगातार दे रहे हैं बढ़ावा: अमित शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *