Janaushadhi Sugam App: मेडिकल ट्रीटमेंट से लेकर दवाओं पर खर्च आज के समय में बहुत ज्यादा है. खासतौर पर, ब्रांडेड दवाइयां इतनी महंगी होती कि हर किसी के लिए खरीदना बस की बात नहीं. आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए आज हम आपको एक ऐसे ऐप की जानकारी देने जा रहे हैं, जो दवाओं पर खर्च 80% तक कम जो जाएगा.
घर बैठे खोजें नजदीकी जन औषधि केंद्र
जन औषधि सुगम ऐप में GPS और Google Maps की सुविधा दी गई है. इसकी मदद से यूजर अपने आसपास मौजूद प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र को खोज सकता है. साथ ही ऐप के जरिए केंद्र तक पहुंचने का रास्ता भी देखा जा सकता है. यानी दवा खरीदने के लिए नजदीकी जन औषधि केंद्र तलाशने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. मोबाइल से ही आसपास मौजूद केंद्र की जानकारी मिल सकती है.
ब्रांडेड दवा से कितनी सस्ती है, ऐसे जानें
जन औषधि सुगम ऐप में दवाओं की कीमत की तुलना करने की सुविधा भी बताई गई है. इसके जरिए बाजार में मिलने वाली महंगी ब्रांडेड दवाओं और जन औषधि की जेनेरिक दवाओं के बीच कीमत का अंतर देखा जा सकता है. इससे यूजर यह समझ सकता है कि जेनेरिक दवा लेने पर उसकी कितनी बचत हो सकती है.
दवा या सॉल्ट का नाम डालकर करें तलाश
ऐप की मदद से किसी बीमारी या दवा के सॉल्ट का नाम डालकर भी जानकारी हासिल की जा सकती है. उदाहरण के तौर पर Paracetamol जैसे सॉल्ट को सर्च करके जन औषधि केंद्र पर उसकी उपलब्धता के बारे में पता लगाया जा सकता है. इससे दवा लेने से पहले यह जानने में मदद मिल सकती है कि संबंधित जेनेरिक दवा जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध है या नहीं.
दवाओं पर 50 से 90 फीसदी तक कम खर्च
दिए गए विवरण के मुताबिक, जन औषधि केंद्रों पर मिलने वाली दवाएं बाजार में उपलब्ध आम दवाओं की तुलना में 50 से 90 फीसदी तक सस्ती हो सकती हैं. ऐसे में नियमित रूप से दवा खरीदने वाले लोगों के लिए इससे दवाओं पर होने वाला खर्च कम करने में मदद मिल सकती है. ऐप में दवाओं की लैब टेस्टिंग और गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध होने की बात कही गई है. इसमें WHO-GMP सर्टिफिकेशन से संबंधित जानकारी भी शामिल है.
इसे भी पढ़ें:-तमिलनाडु वासियों को सीएम विजय का बड़ा तोहफा, हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर किया 25 लाख