बरेली में कैंटर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,दो घायल

Bareilly: बरेली के नवाबगंज में गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। कार चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इनायतपुर गांव के पास हुआ, जहां हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग को वनवे कर दिया गया है। स्कॉर्पियो कार तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे कैंटर से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो जबकि, पीछे बैठे दो लोग घायल हो गए।

सूचना पर सीओ नवाबगंज, इंस्पेक्टर फोर्स संग पहुंचे घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ जिले के भूपेंद्र कौर (62 वर्ष) और हरजीत सिंह (60 वर्ष) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक संतोष सिंह (65 वर्ष) लुधियाना के निवासी थे। सभी मृतक और घायल पंजाब के रहने वाले थे। ये लोग लखीमपुर खीरी के पलिया से पंजाब जा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें:-जमीन के अंदर कैसे बनता है कोयला, जानें कितने तरह का होता है यह काला खजाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *