Khalistani terrorist ; आतंकवाद निरोधक दस्ता ने बड़ी कार्रवाई की। खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा जो कि 30 वर्षों से फरार था अब वह पकड़ा गया। मंगत पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था।
मंगत पर 25000 रूपये का इनाम
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार देर रात प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया है। नोएडा यूनिट और गाजियाबाद पुलिस की टीम ने मिलकर उसे गिरफ्तार किया है
मंगत सिंह संगठन सक्रिय सदस्य
जानकारी के अनुसार, पंजाब से अमृतसर के मझीटा का रहने वाले मंगत सिंह का भाई संगत सिंह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का प्रमुख था। साल 1990 में संगत सिंह को पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। मंगत सिंह भी इस संगठन का सक्रिय सदस्य था।