रक्षा मंत्री आज करेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

Lucknow kanpur expressway: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उन्नाव जनपद की धरती से बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे परियोजना का भव्य लोकार्पण करने वाले है. इससे यूपी के दो बड़े औद्योगिक और प्रशासनिक केंद्रों लखनऊ और कानपुर के बीच का सफर अब बेहद तेज, सुरक्षित और सुगम हो जाएगा. इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद भी विशेष रूप से मंच पर मौजूद रहेंगे.

दोपहर 3 बजे होगा लोकार्पण, वीवीआईपी सुरक्षा के कड़े इंतजाम

करीब 4,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण और अत्याधुनिक सड़क संपर्क परियोजनाओं में से एक है. जिसका दोपहर करीब तीन बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रिबन काटकर इस अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. इसके बाद सभी अतिथि इस नवनिर्मित एक्सप्रेसवे का हवाई या स्थलीय निरीक्षण कर इसकी तकनीकी विशेषताओं, सुरक्षा मानकों और आधुनिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी लेंगे.

63 किलोमीटर का सफर, डेढ़ घंटे की दूरी सिर्फ 45 मिनट में

यह देश का दूसरा सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर एक्सप्रेसवे है, जिसकी लंबाई 63 किलोमीटर है. साथ ही यह स्वचालित और रोबोटिक मशीनों की मदद से निर्मित देश का पहला एक्सप्रेसवे भी है.

एक्सप्रेसवे को 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति के लिए डिज़ाइन किया गया है, साथ ही गाड़ियों की रफ़्तार पर नज़र रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम भी लगाया है. हर 2 किलोमीटर पर मदद के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स दिए गए हैं. सुरक्षा के लिए 24 घंटे काम करने वाले दो कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:-यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई जिलों के SDM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *