पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद

Noida International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा के जेवर में स्थित नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन रिमोट बटन दबाकर किया. यह उद्घाटन प्रदेश में आर्थिक विकास की नई दिशा को इंगित करता है. उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे.  पीएम मोदी ने उद्घाटन के दौरान कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए ग्लोबल कनेक्टिविटी का नया केंद्र साबित होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- एयरपोर्ट प्रगति को नई उड़ान भी देता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक साधारण सुविधा नहीं होती, बल्कि यह प्रगति को नई उड़ान भी देता है. साल 2014 से पहले देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे, लेकिन आज उनकी संख्या 160 से भी ज्यादा हो चुकी है. अब हवाई कनेक्टिविटी केवल महानगरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश के छोटे-छोटे शहरों तक भी पहुँच रही है. पहली की सरकारें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे सामान्य भारतीयों के लिए भी आसान और सुलभ बना दिया है.

यूपी को मिलेगी ग्लोबल पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट राज्य को ग्लोबल कनेक्टिविटी का बड़ा केंद्र बनाएगा. इससे न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश को फायदा मिलेगा. उन्होंने इसे प्रदेश के विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला प्रोजेक्ट बताया.

जल्द शुरू होंगी उड़ान सेवाएं
  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjirapu Ram Mohan Naidu के अनुसार, आमतौर पर एयरपोर्ट को लाइसेंस मिलने के बाद उड़ान सेवाएं शुरू होने में 45 से 60 दिन का समय लगता है.
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इसी महीने 6 तारीख को लाइसेंस मिल चुका है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत में यहां से यात्रियों के लिए फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं.
यूपी बनेगा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे. इसके साथ ही यूपी में कुल 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो जाएंगे.
  • फिलहाल Kerala और Tamil Nadu में 4-4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं, लेकिन जेवर एयरपोर्ट के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश इस मामले में सबसे आगे निकल जाएगा.
  • जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को आर्थिक, व्यापारिक और वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. आने वाले समय में यह एयरपोर्ट देश की एविएशन इंडस्ट्री में अहम भूमिका निभाता नजर आएगा.
एयरपोर्ट की प्रमुख खासियतें
  • यात्री क्षमता: शुरू में 12 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (MPPA), जो आगे बढ़कर 70 MPPA तक हो जाएगी.
  • खर्च : जेवर एयरपोर्ट के फेज-1 पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. 
  • रनवे: 3,900 मीटर लंबा रनवे, जो बड़े विमानों (कोड-E) का संचालन कर सकेगा.
  • नेविगेशन सिस्टम: इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और उन्नत एयरफील्ड लाइटिंग के साथ 24 घंटे हर मौसम में उड़ान संचालन संभव.
  • कार्गो हब: मल्टी-मोडल कार्गो सुविधा, शुरू में 2.5 लाख मीट्रिक टन माल ढुलाई क्षमता, जिसे बढ़ाकर 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकता है.
  • बहु-मोडल कनेक्टिविटी: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित एयरपोर्ट को सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन से पूरी तरह जोड़ा गया है.
  • पर्यावरण अनुकूल: शून्य उत्सर्जन वाली सुविधा, ऊर्जा-कुशल प्रणालियां और भारतीय विरासत से प्रेरित वास्तुकला (घाटों व हवेलियों की याद दिलाने वाला डिजाइन).

इसे भी पढ़ें:-यूपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *