UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने महिला वोट बैंक को साधने के लिए सबसे बड़ा दांव चल दिया है. पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महिला विस्तारकों की फौज तैनात करने जा रही है. इस अभियान की कमान बीजेपी महिला मोर्चा को दी गई है. खास बात ये है कि यूपी के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी महिला विस्तारकों को बुलाया जाएगा. ये महिला विस्तारक गांव-गली, मोहल्ले में जाकर महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी और योगी-मोदी सरकार की महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगी.
लखनऊ में शुक्रवार को बड़ी कार्यशाला
इस पूरी रणनीति को फाइनल करने के लिए शुक्रवार को लखनऊ में बीजेपी की बड़ी कार्यशाला होने जा रही है. इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी सांसद मेधा कुलकर्णी मौजूद रहेंगी.कार्यशाला में तय होगा कि महिला विस्तारक कैसे काम करेंगी, उनकी जिम्मेदारी क्या होगी और हर विधानसभा में महिलाओं तक कैसे पहुंचा जाए. बीजेपी का टारगेट है – चुनाव से पहले हर बूथ की हर महिला तक पहुंच.
50% विस्तारक होंगी महिलाएं
बीजेपी सिर्फ महिला वोटरों तक नहीं, बल्कि संगठन में भी महिलाओं की ताकत बढ़ाना चाहती है. पार्टी जो नया विस्तारक नेटवर्क बना रही है, उसमें करीब 50 फीसदी महिलाएं होंगी. यानी संगठन में भी महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी.इन महिला विस्तारकों का मुख्य काम होगा – महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं पर बात करना, उनकी समस्याएं सुनना और सरकार तक पहुंचाना.
योजनाओं के जरिए बनाएंगी कनेक्शन
बीजेपी का मानना है कि केंद्र और यूपी सरकार की कई योजनाओं का सीधा फायदा महिलाओं को मिला है.
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनापीएम आवास योजना
- मुफ्त राशन योजनाशौचालय योजना
- आयुष्मान भारत योजना
अब महिला विस्तारक इन्हीं लाभार्थी महिलाओं से मिलेंगी और उन्हें बताएंगी कि कैसे इन योजनाओं ने उनकी जिंदगी बदली है. महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को सबसे ज्यादा हाइलाइट किया जाएगा.
इसे भी पढ़ेें:-पिन डालना ग्राहक की गलती का सबूत नहीं, ऑनलाइन फ्रॉड पर बैंक की जवाबदेही तय