यूपी में 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों में बदलाव, अब इस दिन होंगे एग्जाम

UP News: उत्तर प्रदेश में चल रही पांचवीं और आठवीं कक्षाओं की परीक्षाओं से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई हैं. जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 18 जिलों में इन परीक्षाओं की तारीखों में आंशिक तौर पर बदलाव किया गया है. बेसिक शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिए है. इन कक्षाओं के कुछ विषयों के पेपर अब 24 मार्च को कराया जाएगा.  

यूपी के जिन जिलों में 5वीं और 8वीं कक्षाओं की परीक्षा की तारीखें बदली है वो जिला मुख्यालय वाले जिले है. इनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी शामिल हैं. 

अन्य विषयों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से होगी

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पहले इन जिलों में 17 मार्च को कक्षा पांच में गणित और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी। 17 मार्च को कक्षा आठ की गणित और 20 मार्च को विज्ञान की परीक्षा होनी थी। अब इन विषयों की परीक्षा 24 मार्च को कराई जाएगी। प्रदेश के बाकी जिलों में वार्षिक परीक्षाएं पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।

पहले परीक्षा कार्यक्रम 24 फरवरी को जारी किया गया था

परिषद ने इससे पहले परीक्षा कार्यक्रम 24 फरवरी को जारी किया गया था। इसके अनुसार प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। पांचवीं और आठवीं कक्षा में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने प्रश्नपत्र-सह-उत्तर पुस्तिका तैयार की है। इसके माध्यम से इन कक्षाओं के छात्रों के पढ़ाई के स्तर का भी आकलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर, चालक की मौत, कई यात्री घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *