दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, तीन की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा-बांदा नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना कस्बा थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर मुंडेरी मोड़ के पास हुई. हादसा बृहस्पतिवार की सुबह का है. टक्कर इतनी भीषण थी कि तुरंत दोनों ट्रकों में आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बचाव कार्य शुरू होने से पहले ही तीन लोग पूरी तरह जल चुके थे.

हादसा कहां और कैसे हुआ?

यह घटना कस्बा थाना क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर मुंडेरी मोड़ के पास हुई. कबरई से बांदा जा रहे गिट्टी भरे एक ट्रक और बांदा से महोबा जा रहे खाली ट्रक की टक्कर हो गई. पुलिस के मुताबिक, हादसा ओवरटेकिंग करने की कोशिश में हुआ. दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे, जिससे नियंत्रण खो गया और आमने-सामने की भिड़ंत हो गई.

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काबू पाया

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों लोग पूरी तरह जल चुके थे. इसके बाद तीनों को 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हादसे में सुरेश पांडे (55 वर्ष), सूरज नाथ उर्फ साधु, सनी की इस हादसे में मौत हो गई.

पुलिस की जांच

पुलिस के अनुसार, ओवरटेकिंग की कोशिश में यह हादसा हुआ. दोनों ट्रकों की स्पीड ज्यादा होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतकों के पूरे पते अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो सके हैं. पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

परिवारों में पसरा मातम

तीनों मृतकों के परिवारों पर गहरा सदमा लगा है. सुरेश पांडे 55 वर्ष के थे और परिवार की कमाई का मुख्य स्रोत थे. युवा क्लीनर सनी और सूरज नाथ की मौत ने भी उनके परिजनों को तोड़ दिया है. घायल अभिषेक यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने उसे निगरानी में रखा है.

इसे भी पढ़ें:-वीरता पुरस्कार विजेताओं को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब ट्रेन में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *