UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हमीरपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है. सीएम ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर तत्काल राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं. उन्होने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की.
सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए कहा ‘जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’
बता दें कि हमीरपुर में गुरुवार-शुक्रवार की रात आए तेज आंधी-तूफान की वजह से बेतवा नदीं पर बन रहा पुल का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया. इस हादसे की चपेट में पुल के नीचे सो रहे कई मजदूर आ गए, जिसमें पांच की मौत हो गई जबकि मजदूरों के अब भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें:-संसार को मिले आदर्श जीवन के लिए मार्गदर्शन: दिव्य मोरारी बापू