गोंडा दौरे पर सीएम योगी, 262 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह गोंडा के करनैलगंज स्थित चकरौत पहुंचे. उन्होने यहां भव्य आयोजित कार्यक्रम में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.  इस दौरान उन्होने गोंडा के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अत्यंत ऊर्जावान जनपद है, लेकिन आजादी के बाद जिस विकास का अधिकारी था, वह उसे नहीं मिला. तुष्टिकरण, जातिवाद, भाई-भतीजावाद और अराजकता के कारण जनपद पिछड़ता चला गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, उपद्रव और असुरक्षा का माहौल था. त्योहारों में व्यवधान डाले जाते थे, व्यापारी और बेटियां सुरक्षित नहीं थीं तथा सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों को संरक्षण देते थे. अब स्थिति बदल चुकी है. जो भी त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करेगा, उसका वर्तमान और भविष्य दोनों समाप्त हो जाएंगे.
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद राम मंदिर निर्माण डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि है. पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है.

इसे भी पढ़ें:-कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, दिल्ली पुलिस की अनुमति के बाद युवाओं से की खास अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *