UP News: यूपी के सीतापुर में अटरिया पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईटेक चोर गैंग का खुलासा किया है. जिसमें ऑडी जैसी लक्जरी कारों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, अवैध हथियार, नकदी, मोबाइल फोन के साथ एक ऑडी और एक सियाज कार बरामद की है. बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 77 लाख रुपये बताई गई है.
जानकारी के मुताबिक,15-20 दिन पहले ग्राम अलबदा के एक घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी किए थे. इसके अलावा मनवा गांव में एक घर से 15 हजार रुपये नकद और चांदी की पायल चोरी की थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के लिए महंगी लग्जरी कारों का इस्तेमाल करते थे, ताकि उन पर किसी को शक न हो.
पूछताछ में दोनों ने अटरिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. योगेंद्र चौहान थाना सदरपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं. वह गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित भी चल रहा था. फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें:-राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम पर लगी मुहर