UP News: योगी सरकार का राज्य में बाढ़ की चुनौती के बीच राहत और बचाव कार्य लगातार युद्धस्तर पर जारी है. सरकार की तत्परता से प्रभावित लोगों तक भोजन, सुरक्षित आश्रय, स्वास्थ्य सुविधाएं और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही हैं.
जानकारी के मुताबिक, अब तक 19,454 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 5.94 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.03 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट वितरित किए गए हैं. रेस्क्यू अभियान में अब तक 2,075 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल किया गया है.
प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद जैसे जिले बाढ़ से प्रभावित है.
बाढ़ के बाद संक्रमण और जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया है. 1,315 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं. जहां 6,698 लोग शरणालयों में रह रहे हैं. बाढ़ से 1,272 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 1,002 मामलों में प्रभावित परिवारों को सहायता वितरित की जा चुकी है.
इसे भी पढ़ें:-कोच्चि में एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में विमान का इंजन ऑयल हुआ लीक