UP Weather today: उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में घना कोहरा और धुंध छाने लगी है। मौसम विभाग ने आज 17 नवंबर को 20 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह घना कोहरा रहेगा, दिन चढ़ने पर धूप निकलेगी। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री और न्यूनतम में 3-5 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। 22 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं।
इन जिलों में अलर्ट: अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, संत कबीरनगर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर। सुबह विजिबिलिटी कम होने से ट्रैफिक में दिक्कत हो सकती है।
लखनऊ का मौसम: आज राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा, धूप निकलेगी। अधिकतम 27°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है। AQI 206 के साथ हवा खराब श्रेणी में है। नोएडा-गाजियाबाद, बागपत, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ में भी धूप रहेगी।