यूपी में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले, माविस टॉक बनीं ADCP लखनऊ

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों समेत कुल 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कई अधिकारियों को एक पुलिस कमिश्नरेट से दूसरे कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को जिलों और पुलिस की विभिन्न इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद भेजा गया है।

किरण यादव को कमिश्नरेट लखनऊ से एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं और शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद भेजा गया है। भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से पीटीएस मेरठ और माविस टॉक को सोनभद्र से कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र और देवेंद्र सिंह प्रथम को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। इंदुप्रभा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है। पियूष कुमार सिंह को गाजियाबाद से मैनपुरी और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) की जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से पीटीएस मुरादाबाद, श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और नवीना शुक्ला को एएनटीएफ मुख्यालय से एसीओ मुख्यालय भेजा गया है। नवीन कुमार सिंह को कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। विभा सिंह को पीटीएस मेरठ से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ और राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया है। अरुण कुमार सिंह द्वितीय को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़, डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय लखनऊ और पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।