Varanasi: केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ट्रैफिक जाम से राहत और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दो बड़ी एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है. हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर आधारित इन मेगा प्रोजेक्ट्स के निर्माण के बाद काशी में सफर करने वाले स्थानीय लोगों, देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम के झंझट से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है.
केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को इसकी जानकरी दी है. इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 25,446 करोड़ रुपये है. इनमें पहली परियोजना गंगा नदी के किनारे 46 किलोमीटर लंबे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की है, जिसकी लागत 14,448 करोड़ रुपये होगी. यह परियोजना वाराणसी और चंदौली जिलों में NH-19 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगी.
वहीं दूसरी परियोजना वरुणा नदी के किनारे 43 किलोमीटर लंबे 6/4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की है, जिसकी लागत 10,998 करोड़ रुपये होगी. यह परियोजना NH-31 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगी और इसमें मुख्य कैरिजवे के साथ फ्लाईओवर, लूप, रैंप तथा सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:-नेशनल मेडिकल काउंसिल ने बढ़ाईं 9911 MBBS की सीटें, 25 नए मेडिकल कॉलेजों की मिली मंजूरी