weather news: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार देर रात से सुबह शनिवार के बीच प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान, बारिश तथा खराब मौसम ने कहर बरपाया। इसी बीच हुए हादसों में करीब 14 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर में भी कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा हुई। इसी दौरान रविवार से मौसम साफ रहने और सोमवार से पारा चढ़ने के आसार हैं।
शुक्रवार की रात में प्रदेश के पश्चिम दिशा से लेकर पूर्वी- तराई इलाकों में बादल की गरज-चमक और तेज तूफानी हवाओं साथ बारिश हुई। कानपुर व आसपास के शहरों में तेज आंधी के वजह से पेड़ और दीवार गिरने से मलबे में दबकर छह लोगों की जान चली गई और तीन लोगों की मौत हरदोई में जबकि कुछ व्यक्ति की मौत कन्नौज, फर्रुखाबाद और कानपुर में हुई है। कुछ शहरों जैसे देवबंद में एक कच्चे मकान की छत गिर गई जिससे कई लोगों की जान जाते बची। मलबे में दबकर एक किशोर व्यक्ति की मौत हो गई। तेज बारिश की वजह से फिरोजाबाद में भी आंधी ने शुक्रवार रात खूब तबाही मचाई। कई जगहों पर पेड़, दीवार और बिजली के खंभे गिरे। इनके नीचे दबकर अलग-अलग जगह महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।
बारिश की वजह से हुआ फसलों को नुकसान
तेज बारिश आंधी-तूफान की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। फसलों की नुकासान को लेकर किसान बहुत ही चिंता में है। ओलावृष्टि से किसानों की परेशानी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। शाहजहांपुर में शुक्रवार की रात आई आंधी और तेज बारिश से गेहूं, मक्का और आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खुदागंज में तेज हवाओं के कारण आग भी लग गई और करीब डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेतों में पड़ा गेहूं और भूसा भीगने के कारण खराब हो गया।
इसे भी पढ़ें:- UP Board Result 2025: 15 अप्रैल को नही, इस दिन घोषित किया जा सकता है यूपी बोर्ड 10th, 12th का रिजल्ट