CHARDHAM YATRA : आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री के धाम के कपाट खुलेंगे और साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत भी होगी। तीर्थ पुरोहितों ने दोनों धामों में पूरी तैयारी कर ली है. वहीं दोनों धामों के मंदिर को फूल मालाओं से सजाया जा रहा है और पूजा की तैयारी जोरो-सोरो से चल रही है गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10:30 बजे तो यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खुल दिए गए। जिसके बाद यात्राकाल के आगामी धाम में ही गंगा एवं यमुना के दर्शन कर सकेंगे.
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल का कहना है कि मंगलवार को सुबह 11:57 बजे मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई. जो रात्रि विश्राम भैरव घाटी के बाद सुबह नौ बजे धाम में पहुंची, इसके बाद विधि-विधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह 10:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
दूसरी ओर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुशल उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली बुधवार को अक्षय तृतीया पर्व पर अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से प्रात 8:38 पर शनिदेव की अगुवाई में पहुंची और सुबह 10 बजे यमुनोत्री धाम पहुंचेगी. जहां पूजा अर्चना एवं हवन करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोहिणी नक्षत्र सिद्ध योग पर पूर्वाह 11:55 पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।
इसे भी पढ़ें :- दिल्ली में नही चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, नियमो के उल्लंघन पर लग सकता है 10 लाख तक का जुर्माना