Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में 78% और तमिलनाडु में 70% वोटिंग

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग जारी है। बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें आज यानी 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो यहां सभी सीटों पर एक चरण में ही वोटिंग हो रही है। बीजेपी इन दोनों ही राज्यों में सत्ता में आने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी के लिए सत्ता बचाए रखना बड़ी चुनौती है। तमिलनाडु में एमके स्टालिन के लिए भी एक बार फिर सरकार में आना आसान नहीं होगा।

बंगाल के किस जिले में कितनी वोटिंग?

पश्चिम बंगाल में दोपहर 3:00 बजे तक राज्य में कुल 78.77% वोटिंग हुई रहा. चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो समशेरगंज में सबसे अधिक 87.53% मतदान दर्ज किया गया, जबकि सिलीगुड़ी में अभी तक सबसे कम 72.81% वोटिंग हुई. अन्य क्षेत्रों में सालबोनी में 84.87%, सांतिया में 80.23%, सालतोड़ा में 80.75%, सिताई में 80.71% और सीतलकुची में 78.54% मतदान हुआ.

तमिलनाडु के किस जिले में कितनी वोटिंग? 

अगर तमिलनाडु की बात करें तो दोपहर 3:00 बजे तक 70% वोटिंग तक वोटिंग हुई है. इरोड में 61.79%, कल्लाकुरिची में 57.15%, कांचीपुरम में 58.98%, कन्याकुमारी में 50.35%, करूर में 60.77%, कृष्णागिरी में 56.21%, मदुरै में 54.75%, मईलादुथुरई में 53.59%, अरियालुर में 55.18%, चेंगलपट्टू में 56.28%, चेन्नई में 54.58%,कोयंबटूर में58.24%, कुड्डालोर में 55.13%, धर्मपुरी में 59.02%, डिंडिगुल में 59.79% फीसदी वोटिंग हुई है.

बंगाल में कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में 

चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर कुल  1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों के लिए राज्य के 3.60 करोड़ वोटर्स वोट डालेंगे. बीजेपी सभी 152 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि टीएमसी 148 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बंगाल के पहले चरण की वोटिंग बीजेपी के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि ये वही इलाके हैं, जहां बीजेपी का दुर्ग मजबूत है. बंगाल के पहले चरण न केवल सीटों की संख्या के लिहाज से बड़ा है, बल्कि यह उत्तर बंगाल से लेकर जंगलमहल और मतुआ गढ़ तक फैला हुआ है.  

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने इको पार्क का किया शिलान्यास, बोले- नियत साफ हो तो नियति को बदलने में देर नहीं लगती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *