Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मतगणना के दौरान सियासी माहौल गर्म हो गया है. आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर पर अचानक विवाद बढ़ गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. नारेबाजी के बीच दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने‑सामने नजर आए. हालात को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, काउंटिंग सेंटर पर मौजूद पोलिंग एजेंटों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई. विवाद इतना बढ़ गया कि वहां कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू हो गई.
पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई
स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर प्रणव कुमार ने बताया कि उपद्रवियों ने एक राजनीतिक दल के कैंप को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.