ममता बनर्जी के गढ़ में अमित शाह की हुंकार, बोले- दीदी की विदाई तय

West Bengal: विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार रोड शो कर चुनावी बिगुल फूंक दिया. यह इलाका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है, ऐसे में गृहमंत्री का यह शक्ति प्रदर्शन राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. रोड शो करीब दो किलोमीटर तक चला, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा. 

पूरे बंगाल में परिवर्तन हो जाएगा

अमित शाह ने अपने अंदाज में कहा कि भवानीपुर वालों पूरे बंगाल में परिवर्तन करना अब आपके हाथ में है. मेरे पास एक शॉर्टकट है, अगर भवानीपुर वाले एक ही सीट जीता दे तो पूरे बंगाल में अपने आप परिवर्तन हो जाएगा. अमित शाह ने कहा कि सुवेंदु दा नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहते थे. मैंने सुवेंदु दा से कहा था कि केवल नंदीग्राम ही नहीं बल्कि ममता बनर्जी के घर में जाकर उन्हें हराना है.

बंगाल हारेंगी ममता बनर्जी

उन्होने कहा कि ममता बनर्जी पिछली बार 2021 में बंगाल में सरकार तो बना पाई थीं लेकिन नंदीग्राम में वह सुवेंदु अधिकारी के सामने चुनाव हार गई थी. इस बार ममता बनर्जी पूरे बंगाल में भी हारेंगी और भवानीपुर में भी हारेंगी. रोड शो में सुवेंदु अधिकारी के अलावा चौरंगी सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाठक, रासबिहारी से प्रत्याशी स्वप्न दासगुप्ता के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य व अन्य वरिष्ठ नेता भी वाहन पर थे.

15 दिन बंगाल में रहूंगा, ममता को बाय-बाय टाटा कर दो

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल चुनाव में मैं 15 दिन यहीं रहने वाला हूं, मैं आज यहां अपने चार प्रत्याशियों के नामांकन के लिए आया हूं. ममता बनर्जी को बाय-बाय टाटा कर दो, यही जनता यहां चाह रही है. उन्होंने कहा कि जनता यहां तृणमूल के गुंडई से त्रस्त है, यहां के युवा बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार से त्रस्त हैं. बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बननी चाहिए. ममता पूरे बंगाल और भवानीपुर में भी हारेंगी.

इसे भी पढ़ें:-जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कहा-आवास और इलाज में मिलेगी पूरी मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *