West Bengal: पश्चिम बंगाल में सोमवार को शुभेंदु अधिकारी की अगुआई वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। कई विधायकों को सुबह 11 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार में सीएम शुभेंदु अधिकारी के अलावा 5 अन्य कैबिनेट मंत्री हैं। मंत्रियों की कुल संख्या 6 है, जबकि पश्चिम बंगाल में अधिकतम 44 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में सोमवार को कई विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।