West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान

West Bengal Election 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अब दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बद्र्धमान में वोट पड़ेंगे। इन जिलों में शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, हालांकि उसने भी कमर कस रखी है और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान

सबसे ज्यादा मतदान पुरबा बर्द्धमान में 83.11% रहा, जबकि सबसे कम मतदान कोलकाता साउथ में 75.38% दर्ज हुआ. हावड़ा में 77.73%, कोलकाता नॉर्थ में 78.00%, नादिया में 79.79%, नॉर्थ 24 परगना में 77.39% और साउथ 24 परगना में 76.75% मतदान हुआ है.

शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झड़प

फिलहाल, मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है. लोग 2023 के पंचायत चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट नहीं कर पाए थे, इस बार लोग मतदान कर पा रहे हैं और हमें उम्मीद है कि लोग टीएमसी के खिलाफ और हमारे पक्ष में वोट करेंगे.’ इसी बीच भवानीपुर में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झड़प की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया.

पूरे इलाके में अफरा-तफरी

वहीं, इस बारे में शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा कि मैं बूथ का दौरा कर रहा हूं. ये मतदाता नहीं बल्कि बाहरी लोग हैं. वहीं, बूथ पर मतदान करने पहुंचे एक मतदाता ने बताया कि बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु यहां दौरा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाया. इसके जवाब में मौके पर मौजूद भीड़ ने जय बांग्ला के नारे लगाना शुरू कर दिया. इसके बाद देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

इसे भी पढ़ें:-बस-ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में 4 की मौत, दर्जनों घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *