West Bengal news: कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को बंगाली स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जहांगीर खान फालता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए खड़े हुए थे. चुनाव के दौरान उनके बयान काफी विवाद में आए थे। यूपी के चर्चित आईपीएस अजय पाल शर्मा और जहांगीर के बीच खूब चर्चा हुई, जहां उन्होंने खुद को पुष्पा बताते हुए कहा था कि वह झुकेंगे नहीं।
जानकारी मुताबिक कलकत्ता हाई कोर्ट ने जहांगीर की अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। वही चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद जहांगीर के खिलाफ पुलिस ने 5 मामले दर्ज किए थे।
फालता विधानसभा क्षेत्र पर दोबारा वोटिंग से पहले जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। भाजपा ने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की, जहां टीएमसी ने खान के फैसले से दूरी बना ली थी।