Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु बड़ा कदम उठाया है. सीएम के आदेश के पर राज्य पुलिस विभाग ने ‘सिंगापेन सिरुम्बू’ एंट्री ड्रग फोर्स के गठन कर दिया है. यह बल महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा.
फोर्स को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई
- महिलाओं और युवाओं को नशीली दवाओं के जाल से बचाना और ड्रग माफिया पर कड़ी कार्रवाई करना.
- महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए यह फोर्स राज्यव्यापी स्तर पर एकीकृत तरीके से काम करेगी.
- इस विशेष बल में महिला पुलिस कर्मियों को मुख्य रूप से शामिल किया गया है, जिन्हें अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की विशेष शक्तियां दी गई हैं.
- यह फोर्स केवल अपराधियों को पकड़ेगी ही नहीं, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों और आम जनता के बीच जाकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी फैलाएगी.
क्या है नाम का खास मतलब
तमिल भाषा में ‘सिंगापेन’ का मतलब शेरनी होता है और ‘सिरुम्बू’ का अर्थ चींटी है. इस नाम के पीछे की सोच यह है कि यह बल भले ही आकार में छोटा लगे, लेकिन इसकी ताकत और काम करने का तरीका शेरनी जैसा आक्रामक और चींटी जैसा अनुशासित होगा.
इसे भी पढ़ें:-माता वैष्णो देवी की यात्रा होगी सुगम, प्राचीन मार्ग की बदल रही है सूरत, मंदिर और जलाशयों को भी मिला नया जीवन