Vastu Tips: हर व्यक्ति अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहता है. जब जीवन में सब कुछ सही चलता है, तो मन भी शांत रहता है और रिश्तों में मिठास बनी रहती है. भारतीय परंपरा में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना गया है. ऐसा माना जाता है कि अगर कुछ खास वस्तुएं घर में सही दिशा और स्थान पर रखी जाएं, तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
मनी प्लांट
मनी प्लांट घर की शोभा बढ़ाता है। यह धन बढ़ाने वाला पौधा माना जाता है। यह घर की हवा को साफ रखता है और इसकी हरी पत्तियां तरक्की का संकेत देती हैं। वास्तु के अनुसार इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। इसे गलती से भी घर के बाहर या उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए.
शंख
शंख को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. इसे पूजा स्थल में पूर्व दिशा में रखें और नियमित पूजा के समय बजाएं. इससे नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और घर का वातावरण पवित्र बना रहता है.
हाथी की प्रतिमा
हाथी शक्ति, समझदारी और शांति का प्रतीक होता है. घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर हाथी की जोड़ी रखने से घर में सुरक्षा और समृद्धि बनी रहती है. यह नकारात्मक ऊर्जा को भी प्रवेश नहीं करने देती.
मछलियों का जोड़ा (एक्वेरियम)
घर में एक्वेरियम रखना बहुत शुभ माना जाता है, खासतौर पर अगर उसमें सुनहरी या रंगीन मछलियों का जोड़ा हो. इसे उत्तर या पूर्व दिशा में रखें. यह न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि प्रेम, सौभाग्य और समृद्धि भी लाता है.
कमल का फूल या प्रतीक
कमल मां लक्ष्मी का प्रिय फूल है. इसका चित्र या प्रतीक पूजा घर में रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इससे मन शांत रहता है और घर में शुभता बनी रहती है.
लाफिंग बुद्धा और मेंढक
लाफिंग बुद्धा खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक है, जबकि तीन टांगो वाला मेंढक धन आकर्षित करता है। इन्हें घर के मुख्य दरवाजे की ओर मुख करके रखना चाहिए। इन्हें रसोई में या जमीन पर नहीं रखना चाहिए। लाफिंग बुद्धा ड्राइंग रूम के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं।
चावल के डिब्बे में छुपाएं ये चीज
हिंदू धर्म में चावल अन्न और समृद्धि का प्रतीक है। घर में हमेशा भरी हुई चावल की डिब्बी रखने से धन और अन्न की कमी नहीं होती। वास्तु के अनुसार, चावल के बीच में लाल कपड़े में बांधकर दो चांदी के सिक्के या पीली हल्दी की गांठ छिपाना शुभ माना जाता है। इसे रखने से अन्नपूर्णा का वास होता है और घर में बरकत बनी रहती है।
धातु का कछुआ
धातु का कछुआ घर में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसे घर की उत्तर दिशा में पानी से भरे छोटे बर्तन में रखना चाहिए। माना जाता है कि यह घर के मुखिया की उम्र और कामकाज में स्थिरता लाता है और धीरे-धीरे धन बढ़ाता है.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने के दाम में मामूली गिरावट, चांदी स्थिर, जानिए आपके शहर में क्या है आज का भाव