सिंगापुर-जापान दौरे से स्वदेश लौटे सीएम योगी, विदेशी निवेश, तकनीकी साझेदारी रहा बेहद सफल

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी चार दिवसीय विदेश यात्रा समाप्त कर आज सुबह लखनऊ लौट आए। सिंगापुर और जापान का यह दौरा प्रदेश में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश, तकनीकी साझेदारी और रोजगार सृजन की संभावनाओं को लेकर बेहद सफल माना जा रहा है। सीएम योगी के साथ गया 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी वापस आ गया है।

मुख्यमंत्री सुबह करीब 4 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे अपने सरकारी आवास के लिए रवाना हो गए। अपने इस दौरे में सीएम योगी दो दिन सिंगापुर और दो दिन जापान में रहे, जहां उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों और निवेशकों से मुलाकात की।

डेढ़ लाख करोड़ के एमओयू साइन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दौरा बेहद व्यस्त दौरा रहा. इस दौरान उन्होंने जापान और सिंगापुर में कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की और उन्हें यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया. मुख्यमंत्री ने दोनों देशों के साथ 1.5 लाख करोड़ रुपये एमओयू साइन किए जबकि 2.5 लाख करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है. इन निवेश प्रस्तावों से यूपी में 5 लाख लोगों के रोजगार सृजन का अनुमान है. 

सीएम योगी ने अपने जापान दौरे के दौरान ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ यामानाशी, यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी, आईआईटी कानपुर, हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, आईआईटी बीएचयू के सहयोग से ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की घोषणा की. 

प्रवासी भारतीयों के बीच यूपी का नया चेहरा

इस दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर और जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से भी संवाद किया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे बेहतर कानून-व्यवस्था और तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर ने उत्तर प्रदेश की छवि को बदल दिया है और अब यूपी विकास के नए मार्ग पर अग्रसर है। विदेशी धरती पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें:-भाग्य के बंद दरवाजे खोल देगा ये सरल उपाय, घर में आयेगी सुख, शांति और समृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *