पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 8 की मौत, दर्जनों घायल

Prayagraj: कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि, 20 लोगों घायल हो गये।

बता दें कि इस भयानक हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आकर आसपास के कई मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गया।

पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां वहां पहुंचीं और फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल आठ लोगों के मरने और 20 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में करीब एक घंटे तक लगातार विस्फोट होता रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *