दुनिया की ऐसी 8 जगहें जहां जाना तो मुमकिन, लेकिन वापस आना नामुमकिन

Dangerous Places In The World: दुनियाभर में घूमने के शौकीन लोग अक्‍सर ऐसी ही जगहों की तलाश में रहते हैं, जो उन्‍हें चमत्‍कारिक दुनिया में ले जाएं. तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही जगहों की यात्रा कराते हैं, जो अजीबों गरीब हैं. इनके बारे में जानने के बाद आपको यह भरोसा जरूर हो जाएगा कि कितनी भी खतरनाक जगह क्यों न हो, इंसान जिन्‍दगी के मजे लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. लेकिन कुछ जगहों पर इंसानों के जाने पर सख्त पाबंदी है. वहां की परिस्थितियां इतनी खतरनाक है कि वहां से सुरक्षित लौट पाना नामुमकिन हो सकता है.

नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड

नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड बंगाल की खाड़ी में स्थित है. यह द्वीप दुनिया की सबसे अलग-थलग सभ्यताओं में से एक का घर है. जहां रहने वाली सेंटिनली जनजाति हजारों सालों से बाहरी दुनिया से दूर है और किसी भी तरह का कांटेक्ट नहीं करती है. यहां जाने तक की कोशिश करना जानलेवा साबित हो सकता है.

एरिया 51

अमेरिकी वायु सेना का यह गुप्त केंद्र एरिया 51 के नाम से जाना जाता है. इसको लेकर तमाम अटकले सामने आती रही हैं. ये नेवादा के रेगिस्‍तान में स्थित है और यहां प्रवेश मना है. यहां क्‍या होता है और यहां की रिसर्च के क्‍या परिणाम हैं; इस बारे में अब तक कोई सूचना नहीं है. इस जगह के बारे में कई अटकलें चलती रहती हैं, लेकिन यहाँ होने वाले शोध की जानकारी नहीं है.

चीन के पहले सम्राट का मकबरा

किन शी हुआंग का मकबरा आर्मी के लिए प्रसिद्ध जगह है. इस जगह को आज भी पूरी तरह तरह से खोला नहीं गया है. सम्राट के असली मकबरे को सुरक्षित रखने के लिए इसे आम लोगों के लिए बंद रखा गया है. 1974 से अब तक यहां से हजारों मिट्टी के सैनिक निकाल जा चुके हैं. लेकिन सम्राट का मकबरा अभी भी बंद है. इस स्थल की सुरक्षा के लिए इसे बिना छेड़ छोड़ दिया गया है.

स्वेल्बार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट

स्वेल्बार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट आर्कटिक क्षेत्र में स्थित है. ये जगह दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में गिनी जाती है. यहां दुनिया भर की फसलों के बीज सुरक्षित रखे गए हैं. इस स्थान पर केवल अधिकृत वैज्ञानिक को और अधिकारी ही जाने जा सकते हैं.


मेझगोर्ये

मेझगोर्ये रूस का एक बहुत गोपनीय शहर माना जाता है और इसे सैन्य बलों की ओर से संरक्षित किया जाता है. यहां आम नक्शों में भी दिखाई नहीं देता है और यहां आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है. कुछ लोगों का मानना है कि यहां पहाड़ों के नीचे शीत युद्ध के बंकर, परमाणु संयंत्र और मिसाइल भंडार मौजूद है.

स्‍नेक आइलैंड

साओ पाउलो में मौजूद इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड आइलैंड में दुनिया के ऐसे ही सबसे विषैले सांपों का घर है, यहां इंसानों के आने पर पूरी तरह पाबंदी है. जिसे आमतौर पर स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है. सांपों से उत्पन्न अत्यधिक खतरे के कारण, ब्राजील सरकार ने मानव सुरक्षा और इस दुर्लभ प्रजाति की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, इस द्वीप को जनता के लिए प्रतिबंधित घोषित कर दिया है.

यूक्रेन का चेरनोबिल क्षेत्र

1986 की विनाशकारी परमाणु आपदा का स्थल, चेरनोबिल अपवर्जन क्षेत्र पृथ्वी पर सबसे प्रसिद्ध निषिद्ध स्थानों में से एक है. यहां लंबे समय तक मौजूद और असरदार रहने वाले विकिरण के कारण इस सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र तक पहुंच की अनुमति नहीं है. यहां तक जाने वाले सारे रास्‍ते बंद कर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:-काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *