Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे रोजगार मिशन को लगातार गति मिल रही है. इसी क्रम में राजकीय ITI अलीगंज, लखनऊ में 16 अक्टूबर 2026, सुबह 10 बजे वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा. इसमें 800 पदों पर सीधा चयन होगा.
हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, रेवाड़ी (हरियाणा) – कुल 300 पद
यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत होगी.A) ITI अप्रेंटिस – 150 पद (75 पुरुष + 75 महिला)
ट्रेड: फिटर, टर्नर, MMV, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन
योग्यता: संबंधित ट्रेड में ITI पास
आयु: 18 से 25 वर्षवेतन: पहले साल ₹17,060 प्रतिमाह स्टाइपेंड, दूसरे साल TTS के तहत ₹18,060 प्रतिमाह
वरीयता: ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और निर्धारित शारीरिक मानक वाले अभ्यर्थियों को
PMIS – स्टूडेंट ट्रेनी – 150 पद (केवल महिला)
योग्यता: 10वीं / 12वीं पास (नॉन-ITI)
वेतन/लाभ: कुल ₹23,321 प्रतिमाह. इसमें ₹15,221 कंपनी देगी और ₹8,100 केंद्र सरकार DBT के माध्यम से सीधे खाते में भेजेगी.
बैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड – कुल 500 पद (केवल पुरुष)
यह भर्ती कंपनी रोल पर द्वारका (गुजरात) के सोलर प्रोजेक्ट और तमिलनाडु-कर्नाटक के विंड पावर प्लांट के लिए होगी.
पद 1 – टेक्नीशियन / हेल्पर: ITI (सभी तकनीकी ट्रेड) और BSc ग्रेजुएट | CTC – ₹17,000/माह
पद 2 – ट्रेनी / टेक्नीशियन: डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) | CTC – ₹18,000/माह
आयु: 18 से 35 वर्ष
सुविधाएं: PF, ESIC और अन्य सभी वैधानिक लाभ.
मेले में कैसे शामिल हों?
प्लेसमेंट अधिकारी एम. ए. खां ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजकीय ITI अलीगंज, लखनऊ परिसर में सीधे पहुंचें.
साथ लाने वाले दस्तावेज
10वीं, 12वीं, ITI/डिप्लोमा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और 4 पासपोर्ट साइज फोटो. अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9118561562 पर संपर्क कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-अंडमान-निकोबार में उपराज्यपाल ने लॉन्च किया IOCL का बार्ज MT IRIS, नवरात्रि पर डांडिया उत्सव का भी किया शुभारंभ