स्पैम कॉल से रोज हो रहे हैं परेशान? ऐसे करें हमेशा के लिए ब्लॉक

Spam Calls: अगर बार-बार आने वाली स्पैम कॉल्स ने आपकी नींद उड़ा रखी है और समझ नहीं आ रहा कि इनसे पीछा कैसे छुड़ाया जाए, तो अब चिंता छोड़ दीजिए. अक्सर लोग अनजाने नंबर से आई कॉल को उठा लेते हैं, कॉल काट देते हैं या वापस कॉल कर देते हैं. यही छोटी-सी गलती स्पैम सिस्टम को बता देती है कि आपका नंबर एक्टिव है. इसके बाद ऑटोमेटेड सिस्टम और AI-बेस्ड टेक्नोलॉजी ऐसे नंबरों को बार-बार टारगेट करती है. डेटा ब्रोकर्स फोन नंबर जैसी जानकारी कॉल सेंटर्स को बेच देते हैं, जिससे स्पैम कॉल्स और बढ़ जाती हैं.

स्पैम कॉल्स रोकने के असरदार तरीके

डू-नॉट-कॉल (DND) लिस्ट में रजिस्टर करें: सरकारी Do Not Call या DND रजिस्ट्री में नाम रजिस्टर कराने से वैलिड टेलीमार्केटिंग कॉल्स कम हो जाती हैं. हालांकि, स्कैमर्स इसे नजरअंदाज कर सकते हैं, फिर भी यह पहला जरूरी कदम है.

फोन के इन-बिल्ट स्पैम फिल्टर ऑन करें: आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में स्पैम कॉल ब्लॉकिंग फीचर मौजूद होता है. इसे एक्टिव करने से 70–80% तक अनचाहे कॉल्स अपने आप ब्लॉक हो सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के.

स्पैम ब्लॉकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करें: Truecaller, RoboKiller और Nomorobo जैसे ऐप्स अननोन नंबरों की आइडेंटिफाई कर कॉल आने से पहले ही उन्हें ब्लॉक कर देते हैं. ये ऐप्स स्पैम से बचाव की एक एडिशनल सिक्योरिटी लेवल देते हैं.

डेटा ब्रोकर्स साइट्स से अपनी जानकारी हटवाएं: Spokeo, Whitepages जैसी साइट्स यूजर्स की निजी जानकारी इकट्ठा कर बेचती हैं. इन प्लेटफॉर्म्स से ऑप्ट-आउट करने पर आपके नंबर के गलत इस्तेमाल की पॉसिबिलिटी कम हो जाती है.

अनजान कॉल्स से बिल्कुल इंटरैक्ट न करें: अनजान नंबर से आए कॉल को न उठाएं, न बटन दबाएं और न ही मिस्ड कॉल पर वापस कॉल करें. ऐसा करना सिस्टम को सिग्नल देता है कि आपका नंबर एक्टिव है, जिससे कॉल्स और बढ़ जाती हैं.

सेकेंडरी या टेम्पररी नंबर का इस्तेमाल करें: ऑनलाइन फॉर्म, ऑफर, न्यूजलेटर या ऐप साइन-अप के लिए अलग या डिस्पोजेबल नंबर का इस्तेमाल करें. इससे आपका मेन नंबर सेफ रहेगा.

गैर-जरूरी इंटरनेशनल कॉल्स ब्लॉक करें: कई स्कैम कॉल्स इंटरनेशनल होती हैं. अगर आपको इंटरनेशनल कॉल्स की जरूरत नहीं है, तो उन्हें ब्लॉक कर देना बेहतर ऑप्शन है.

स्पैम कॉल्स की शिकायत करें: स्पैम कॉल्स की रिपोर्ट सरकारी एजेंसी या टेलीकॉम प्रोवाइडर को करें. इससे स्कैम पैटर्न ट्रैक होते हैं और फ्यूचर में कॉल्स कम करने में मदद मिलती है.

इसे भी पढ़ें:-खाने से लेकर सजावट तक…, होली को शानदार बनाने के लिए करें ये खास इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *