व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा बरेका का खेल मैदान

वाराणसी। बनारस रेल कारखाना (बरेका) के खेल मैदानों को आने वाले दिनों में व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा। जहां खेल के साथ व्यावसायिक गतिविधियों भी होंगी। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड से पत्र आया है। खेल मैदानों की स्थिति और दस्तावेज एकत्र करने को कहा गया है। बरेका में मुख्य रूप से दो खेल मैदान हैं। एक सुर सरोवर तालाब के पास है जबकि दूसरा बरेका सिनेमा घर के पीछे है। जहां क्रिकेट, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, लॉन टेनिस खेलों के अभ्यास और प्रतियोगिताएं होती हैं। दरअसल, रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 18 मई 2021 को रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) को एक पत्र लिखा था। देश भर में रेलवे के 15 स्टेडियमों को व्यावसायिक रूप से विकसित करने के लिए तकनीकी आर्थिक अध्ययन करने के लिए कहा है। आरएलडीए ने सभी रेलवे जोन से स्टेडियमों के दस्तावेज सहित कई जानकारी जुटाने को कहा है। राजेश ने बताया कि बरेका में दो मुख्य मैदानों की तैयार कर बोर्ड को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *