सीएम योगी ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित, कहा- विपक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों को कर रहा है कमजोर

Lucknow: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस, सपा और आरजेडी की बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल अपने राजनीतिक हितों के लिए भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली हर साज़िश का हिस्सा बनते रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष का रवैया हमेशा से ऐसा रहा है, इससे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। यह हैरानी की बात है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी और यूपीए गठबंधन से जुड़े अन्य दलों के मौजूदा काम और बयान बेहद गैर-जिम्मेदाराना हैं। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।  कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना गैर जिम्मेदाराना हरकत है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को लोकतंत्र पर सवाल उठाने पर जनता से मांफी मांगनी चाहिए।

भारत में चुनाव प्रक्रिया एकदम पारदर्शी है। हम कांग्रेस और विपक्षी दलों की हरकतों की निंदा करते हैं।  विपक्ष लगातार एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। एसआईआर को लेकर विपक्ष ने जो हायतौबा मचाई वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता ने हमेशा सपा और कांग्रेस को दरकिनार किया। उनके द्वारा हमेशा ईवीएम को दोषी ठहराना गलत है। विपक्ष हर समय देश की हर संवैधानिक संस्था को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *