क्रूजर और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दर्जनों घायल

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र से बिहार जा रही क्रूजर शुक्रवार की सुबह करनपुर पुलिस चौकी के मिलिट्री कंपाउंड के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक चालक की मौत हो गई और दूसरे चालक समेत 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मंडलीय अस्पताल ले गई। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बिहार के किशनगंज से 30 लोग महाराष्ट्र के अलग- अलग तीन दाल मिल में काम करते हैं। ये सभी लोग पिछले दो वर्ष से घर नहीं लौटे थे। इसमें से 13 मजदूरों ने एक क्रूजर गाड़ी किराए पर ली। इसमें प्रति व्यकि तीन हजार किराया तय हुआ। मुंबई के दो चालक क्रूजर वाहन से सभी को लेकर निकले। शुक्रवार की सुबह गाड़ी मिर्जापुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर मिलिट्री कैंपस के पास पहुंची थी कि आगे चल रही ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे क्रूजर गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर करनपुर चौकी प्रभारी लव कुमार पहुंचे। आगे का हिस्सा इतना क्षतिग्रस्त हो गया था कि गैस कटर मशीन से काटकर घायल दोनों चालकों को निकाला गया। सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक चालक 40 वर्षीय प्रशांत निवासी ममाडिस सोलापुर को मृत घोषित कर दिया। घायलों में दूसरा चालक 40 वर्षीय वेंकटेश पुत्र भीम राव ममाडिस सोलापुर, 21 वर्षीय माधव निवासी किशनगंज बिहार, 22 वर्षीय रंजीत, 25 वर्षीय सोमाय बासुकी, 36 वर्षीय बुधिराम, 40 वर्षीय राजेश मुरमुर, 20 वर्षीय उत्तम सिंह, 20 वर्षिय सप्पल, 23 वर्षीय राजकुमार, 52 वर्षीय सुंदर, 39 वर्षीय किशनजीत, 17 वर्षीय सपन, 36 वर्षीय दयानंद सेंगर व 34 वर्षीय देव कुमार है। इसमें देव कुमार, दयानंद, राजेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *