इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में आगरा स्मार्ट सिटी ने लहराया परचम

आगरा। इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में आगरा स्मार्ट सिटी ने परचम लहराया है। माइक्रो स्किल सेंटर के निर्माण और संचालन में आगरा स्मार्ट सिटी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया है। यही नहीं, फास्ट ट्रैक शहरों और दूसरे राउंड में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी आगरा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला। प्रदेश भर में ओवरऑल रैंकिंग में आगरा पहले नंबर पर और देश में 5 वें नंबर पर है। स्मार्ट सिटी मिशन की 6 वीं वर्षगांठ पर इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में आगरा के हिस्से दो पुरस्कार आए। शुक्रवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने चुने गए शहरों को बधाई दी। पूरे प्रदेश में आगरा नंबर-1 पर है। दो करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी ने माइक्रो स्कि ल सेंटर की शुरुआत की। इसे ताजमहल के पास स्मार्ट सिटी के एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलपमेंट) क्षेत्र में ताजगंज में चार जगहों पर खोला गया। यहां मुगलकालीन जरदोजी और मार्बल पच्चीकारी का प्रशिक्षण दिया गया। टीला सईद नगर, नाला शेख बुलाकी, कोल्हाई और चौक चंदेरा में 104 महिला स्वयं सहायता समूहों और 1024 महिलाओं को जरदोजी और मार्बल पच्चीकारी का प्रशिक्षण दिया गया। इसी केंद्र के लिए देशभर में आगरा को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। 1000 करोड़ रुपये की 19 योजनाएं ताजगंज एबीडी एरिया के लिए चलाई जा रही हैं। प्रदेश में सबसे पहले इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर आगरा में ही शुरू हुआ था। स्मार्ट हेल्थ सेंटर के लिए आगरा स्मार्ट सिटी को पुरस्कार मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *