गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस द्वारा 90 शीशी देशी अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लहना मोड़ के समीप से अभियुक्तगण मनु कुमार सिंह पुत्र भुनेश्वर सिंह कुशवाहा और अनिल कुमार पुत्र राजगृही कुशवाहा निवासीगण ग्राम सारंगपुर थाना कोचस जिला रोहतास बिहार को 90 शीशी देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब की बरामदगी के आधार पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराह आरक्षीगण विनोद कुमार सिंह, दुर्गेश तिवारी व जुगलेश दूबे शामिल रहे।