गोरखपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से राजकीय जुबिली पुस्तकालय खुलेगा। विद्यार्थियों का कार्ड भी बनेगा। वातानुकूलित वाचनालय में एक साथ सौ विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। कोरोना के चलते बंद पड़े पुस्तकालय की पुस्तकें भी अब ऑनलाइन की जा रही हैं। डिजिटिलाइजेशन का काम अंतिम दौर में है। पुस्तकालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। पुस्तकालय प्रभारी गौरव जायसवाल ने बताया कि 16 अगस्त से पुस्तकालय सुबह 10 बजे से खुलेगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 400 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सभी विद्यार्थियों को पुस्तकालय कार्ड बनाया जाएगा।