एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा

वाराणसी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। वह सुबह करीब 11 बजे काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। षोडशोपचार दर्शन-पूजन करने के बाद डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठकर की। साथ ही मीडिया कर्मियों से वार्ता की। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में अब ट्वीट वाले नेता रह गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *