भाजपा ने छठ व्रती स्पेशल वैक्सीनेशन अभियान किया लॉन्च

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने छठ व्रती स्पेशल वैक्सीनेशन अभियान लॉन्च किया। यह अभियान दिल्ली में छठ पर्व पर व्रत रहने वाली महिलाओं को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए लॉन्च किया गया है। दिल्ली भाजपा ने बताया कि अभियान को एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस स्पेशल वैक्सीनेशन लॉन्चिंग के मौके पर दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी और केंद्रीय आवास और शहरी मामले मंत्री मनदीप सिंह पुरी के साथ-साथ कई भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई लोगों ने कोरोना वायरस को हराने के लिए वैक्सीन लगवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *