उत्तराखंड में पांच वर्ष के लिए नई सरकार चुनेंगे 81 लाख मतदाता…

उत्‍तराखंड। प्रदेश में अगले पांच साल के लिए 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी है। 14 फरवरी को 11,647 बूथों पर वोट पड़ेंगे, जिनमें 24 बूथ ऐसे हैं जो कि सर्दियों में पलायन करने वालों के लिए बनाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि इस बार के चुनाव में 11697 बूथ बनाए गए हैं। पहले इनकी संख्या 11627 थी, जिसमें बूथों पर ज्यादा संख्या होने के चलते सहायक बूथ जोड़े गए हैं।

प्रदेश में कुल 8624 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें 156 मॉडल बूथ होंगे। इन मॉडल बूथों पर सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सखी पोलिंग बूथों की संख्या 101 होगी, जिनमें पूरा पोलिंग स्टाफ महिलाओं का होगा। प्रदेश में छह ऐसे बूथ होंगे, जिनमें सभी दिव्यांग अधिकारी व कर्मचारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *