उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर मतदान जारी…

उत्तराखंड। उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश ​पोखरियाल निशंक ने देहरादून में

अपनी बेटी आरुषि निशंक के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने प्रचंड बहुमत का दावा किया और कहा भाजपा गरीब और आम जन की पार्टी है।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में पहले घंटे में वोटिंग काफी धीमी गति से हो रहा है। सुबह नौ बजे तक उ5.15 फीसदी मतदान हुआ। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा में मतदान किया। वह इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। उन्होंने विश्वास जताया
कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को 60+ सीटों पर लाएगी। उत्तराखंड के कुछ बूथ पर वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी है। सल्ट विधानसभा के कैहडगाव बूथ पर सुबह नौ बजे तक 788 से केवल से 50 लोगों ने मतदान किया है। यहां सुबह नौ बजे केवल 6.3 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *