जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज काफी संघर्ष के बाद आपको कुछ परेशानियों से राहत मिलेगी। आपका कोई पुराना कर्जा उतर सकता है,जो आपकी परेशानी का कारण बना हुआ था। आप मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने साथियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और उनकी आंखों का तारा बनेंगे। आप यदि किसी को धन उधार दे,तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि आपके उस धन की हानि की संभावना बहुत है। आपका कोई कानूनी कार्य आपका सिरदर्द बन सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा,जिसके लिए परिवार के सभी सदस्य आपस में बैठकर बातचीत करेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय भाई बहनों से सलाह लेना बेहतर रहेगा,नहीं तो आप किसी मुसीबत में आ सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका खर्चा भी बढ़ेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें आपको पुराने गिले शिकवे नहीं उखाड़ने है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आपको व्यर्थ की मान सम्मान की इच्छा के कार्य को करने से बचना होगा। आपका समय तेजी से आगे बढ़ेगा और आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर सभी हैरान रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा,जो उन्हें अत्यधिक प्रिय होगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कोई उपलब्धि हाथ लग सकती हैं। आज आपकी बातों से आपको जानबूझकर किसी का दिल दुखाने से बचना होगा। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं को भी बनाएंगे। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर किसी नये प्रोजेक्ट पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो संतान किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, जो आपको अवश्य करना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता दिलवाने में सहायक हो सकता है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की पूरी-पूरी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सुदूर यात्रा से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी। वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको घर व बाहर मित्रों की सहायता से लाभ उठाने के कई सुअवसर प्राप्त होंगे। आप अपने घर कोई धार्मिक कार्यक्रम कर सकते हैं,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश सोच विचारकर करना होगा,नहीं तो आपका यह निर्णय गलत हो सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसे वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके ले,तो बेहतर रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज कार्य क्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपनी आय में वृद्धि के लिए कुछ नए निवेश भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। यदि आपका अपने भाइयों से कोई मनमुटाव चल रहा था तो आज वह भी सुधरेगा। जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, आज उनको अपने पार्टनर पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *