बेहतर सेहत के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना है बहुत जरूरी…

लाइफ स्टाइल। आपने भी अक्सर कई तरह की बीमारियों के लिए मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी को प्रमुख कारण के रूप में सुना होगा। मेटाबॉलिज्म की दर का सामान्य रहना संपूर्ण शरीर की सेहत और शक्ति के लिए काफी आवश्यक माना जाता है। लंबे समय तक बनी रहने वाली इससे संबंधित समस्या कई प्रकार के रोगों का कारण भी बन सकती है, इसलिए सभी लोगों को मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ बनाए रखने वाली आदतों पर ध्यान देना चहिए। वजन कम करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने तक के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना बहुत आवश्यक माना जाता है।

व्यायाम की बनाएं आदत:- शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत आवश्यक माना जाता है। विशेषतौर पर एरोबिक व्यायाम मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर को सक्रिय रखने की आदत मेटाबॉलिज्म की दर को ठीक रखने में आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। नियमित रूप से वॉकिंग-रनिंग के अभ्यास की आदत बनाएं।

पानी पीते रहना जरूरी:- कैलोरी प्रोसेस करने के लिए आपके शरीर को पानी की जरूरत होती है। ऐसे में यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं तो इसके कारण मेटाबॉलिज्म रेट कम हो सकता है।

थोड़ी-थोड़ी देर पर कुछ खाएं:- भोजन के बीच में होने वाला बड़ा अंतराल भी मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। इसलिए सभी लोगों को  हर 3 से 4 घंटे में थोड़ी मात्रा में स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। भोजन के बीच में गैप होने से सेहत पर नकारात्मक रूप से असर हो सकता है, विशेषकर जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है, ऐसे लोगों के लिए यह बड़ी समस्याओं का भी कारण बन सकती है।

आहार में प्रोटीन जरूरी:- शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा के लिए तमाम प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर की बेहतर सेहत के लिए आहार में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करना बहुत आवश्यक माना जाता है। संतुलित आहार के हिस्से के रूप में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे मछली, मांस, चिकन, नट्स, बीन्स, अंडे और कम फैट वाले डेयरी उत्पादों को जरूर शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *